SuperStar FNC एक लय का खेल है जिसमें आप बहुरंगी सर्कल्स पर तब तक टैप करते हैं जब तक कि आप प्रत्येक गीत को पूरा नहीं कर लेते। इन दिलकश गानों को सुनते हुए, नाचने में आपको बहुत मजा आएगा, जब आप खेल के कई स्तरों में से प्रत्येक को जीतने के लिए अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
SuperStar FNC के सर्वोत्तम पहलुओं में से एक इसमें शामिल लोकप्रिय K-Pop गीतों की विस्तृत श्रृंखला जैसे ऐओऐ, एन, फ्लाइइंग, एसएफ९, चेरी बुलेट और सीएनब्लू है। यदि आप इनमें से किसी भी ग्रूप को नहीं जानते हैं, तो चिंता न करें, क्योंकि खेल स्क्रीन के शीर्ष पर गायकों की तस्वीरें प्रदर्शित करता है।
गेमप्ले शायद SuperStar JYPNATION जैसे अन्य Dalcomsoft खेलों के समान होने के कारण काफी जाना पहचाना लगेगा। आपको बस संगीत सुनना है और स्क्रीन पर प्रकट होने वाले सर्कल्स पर टैप करना है। समय-समय पर, आपको एक ही पंक्ति में प्रकट होने वाले एक ही रंग के सर्कल्स के साथ संयोजन बनाने के लिए अपनी उंगली को नीचे रखना होगा और स्लाइड करना होगा।
SuperStar FNC में आप जैसे-जैसे स्तरों के माध्यम से खेलते जाएंगे, खेल कठिन होते जाएगा। यदि आप एक उच्च स्कोर प्राप्त करते हुए सभी गीतों को पूरा करना चाहते हैं तो अपने कौशल दिखाने के लिए तैयार हो जाइए।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
SuperStar FNC के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी